• Breaking News

    General Knowledge : 26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

    *26 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉*

    1708 -  लंदन में सेंट पॉल कैथेड्रल के निर्माण का काम पूरा हुआ।
    1774 - फिलाडेल्फिया में अमेरिका की पहली महाद्वीपीय कांग्रेस स्थगित हुई।
    1858 - एच.ई. स्मिथ ने वॉशिंग मशीन का पेटेंट कराया।
    1905 - नॉर्वे ने स्वीडन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
    1934 - महात्मा गांधी के संरक्षण में अखिल भारतीय ग्रामीण उद्योग संघ की स्थापना हुई।
    1943 - कलकत्ता (तत्कालीन कोलकाता) में हैजे की महामारी से अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में 2155 लोगों की मौत हुई।
    1947 – भारत पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पाकिस्तान की ओर से हमला होने पर राजा हरि सिंह जम्मू-कश्मीर को भारत में विलय करने पर सहमत हुए।
    1947 - इराक में ब्रिटिश सेना का कब्जा हटा।
    1950 - संत मदर टेरेसा ने कलकत्ता में चैरिटी मिशन की स्थापना की।
    1951 - विंस्टन चर्चिल ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
    1955 – पश्चिमी सरकारों के षड़यंत्रों के परिणाम स्वरूप एक नए देश के रुप में दक्षिणी वियतनाम की स्थापना हुई।
    1962 – भारत पर चीन के हमले के बाद तत्कालीन राष्ट्रपति ने पहली बार आपातकाल की घोषणा की।
    1969 - चांद पर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और एडविन एल्ड्रिन मुंबई आये।
    1975 - मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात अमेरिका की आधिकारिक यात्रा करने वाले देश के पहले राष्ट्रपति बने।
    1976 - त्रिनिदाद एंड टोबैगो गणराज्य को ब्रिटेन से आजादी मिली।
    1980 - इजरायल के राष्ट्रपति यित्झाक नावोन मिस्र की यात्रा करने वाले पहले इजरायली राष्ट्रपति बने।
    1994 - 46 साल से जारी युद्ध को समाप्त करते हुए इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न हुई।
    1999 - उच्चतम न्यायालय ने आजीवन कारावास की अवधि 14 वर्ष तय की।
    2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के ख़िलाफ़ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
    2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
    2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
    2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्त्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा।
    2007 - अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहाँ के बैंकों पर प्रतिबन्ध लगाया।
    2012 - बर्मा में हिंसक झड़पों में 64 लोगों की मौत।
    2012 - अफ़ग़ानिस्तान में एक मस्जिद में आत्मघाती हमले में 41 की मौत, 50 घायल।
    2015 - उत्तर पूर्वी अफ़ग़ानिस्तान के हिंदूकुश पर्वत श्रृंखला में 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से 398 लोगों की मौत, 2536 घायल।

    *26 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति👉*

    1775 – भारत में मुगलों के अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफर का जन्म हुआ।
    1886 - गोदावरीश मिश्र - उड़ीसा के प्रसिद्ध समाज सुधारक, साहित्यकार और सार्वजनिक कार्यकर्ता।
    1890 - गणेशशंकर विद्यार्थी - पत्रकार , स्वाधीनता संग्राम में गणेशशंकर विद्यार्थी का महत्त्वपूर्ण योगदान रहा।
    1923 - राम प्रकाश गुप्ता - 'भारतीय जनता पार्टी' के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमन्त्री।
    1924 - ठाकुर प्रसाद सिंह - भारत में नवगीत विधा के कवियों में में से एक थे।
    1933 - सरेकोप्पा बंगरप्पा - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ।
    1971 - प्रीति सिंह - भारतीय साहित्यकार, उपन्यासकार एवं सम्पादिका।

    *26 अक्टूबर को हुए निधन👉*

    1947 - लॉर्ड लिटन द्वितीय - बंगाल के ब्रिटिश गवर्नर । (1922-27 ई.) और मंचूरिया थे।
    1955 - डी. वी. पलुस्कर, प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक ।
    1956 - बलराज भल्ला - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
    1981 - दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार ।
    2000- मन्मथनाथ गुप्त- प्रमुख क्रान्तिकारी तथा लेखक ।

    *26 अक्टूबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉*

    🔅 श्री हनुमान जन्मोत्सव।
    🔅 छोटी दीपावली।
    🔅 श्री धन्वंतरि जयन्ती (देशाचारे)।
    🔅 भगवान पद्मप्रभु का जन्म-तप कल्याणक (स्थान-पंचांग भेद से आज भी)।
    🔅 श्री राम प्रकाश गुप्ता जयन्ती।
    🔅 श्री  सरेकोप्पा बंगरप्पा जयन्ती।
    🔅 श्री गणेश शंकर विद्यार्थी जयन्ती।

    🚩🚩 🚩 🚩🚩 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩 🚩

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes