• Breaking News

    प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के कुछ मंडलों के जल्द आएंगे परिणाम

    प्रयागराज : माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड उप्र की भर्तियां पूरा होने नाम ही नहीं ले रही। हर भर्ती अधर में है, कोर्ट का आदेश आने के बाद ही जैसे-तैसे रिजल्ट जारी हो पा रहे हैं। तैयारी है कि प्रधानाचार्य भर्ती 2011 के कुछ मंडलों का परिणाम घोषित होगा। हालांकि चयन के लिए साक्षात्कार काफी पहले पूरा हो चुका है, अब कोर्ट के आदेश पर रिजल्ट जारी किया जाएगा।

    प्रदेश के अशासकीय सहायताप्राप्त (एडेड) माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्यो के रिक्त 942 पदों के लिए वर्ष 2011 में भर्ती निकाली गई थी। उस समय सभी 16 मंडलों में पद खाली थे, अभ्यíथयों से आवेदन लेकर 31 जनवरी 2014 को साक्षात्कार शुरू हुए। लंबे समय तक यह भर्ती कोर्ट में फंसी रही। न्यायालय से झंडी मिलने पर चयन बोर्ड ने प्रदेश के नौ मंडलों में 386 पदों के साक्षात्कार कराया गया, उनमें से 11 पद निरस्त कर हुए।
    चयन बोर्ड ने पहले चार सहारनपुर, लखनऊ, मीरजापुर व वाराणसी मंडल का परिणाम जारी किया। कुछ माह बाद तीन और मंडल आजमगढ़, आगरा व प्रयागराज का रिजल्ट आया। इसमें चयनित अधिकांश प्रधानाचार्य कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। जिन मंडलों का रिजल्ट रुका है, वहां के दावेदार कोर्ट पहुंचे अब कोर्ट के आदेश पर तीन मंडलों देवीपाटन, बरेली व झांसी रिजल्ट जल्द घोषित करने की तैयारी है। छह मंडलों के परिणाम की राह अभ्यíथयों को देखनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं भर्ती में कानपुर मंडल का साक्षात्कार अभी तक नहीं हुआ है।

    साल में सिर्फ सात मंडलों का जारी हो सका परिणाम

    2013 की प्रधानाचार्य भर्ती लटकी, इंटरव्यू कब होगा, तय नहीं?

    चयन बोर्ड की ओर से वर्ष 2013 में भी 634 पदों पर प्रधानाचार्य चयन के लिए आवेदन मांगे गए। इन पदों पर चयनित होने के लिए 1521 ने दावेदारी की। इस भर्ती में अभी तक आवेदनों की छंटनी का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसलिए साक्षात्कार लटका है, इंटरव्यू कब शुरू होगा तय नहीं है।
    Primary ka master | basic shiksha news | updatemart | basic shiksha | up basic news | basic shiksha parishad | basic news | primarykamaster| uptet primary ka master | update mart | Primary ka master com 

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes