• Breaking News

    69000 सहायक शिक्षक भर्ती फर्जीवाड़े में स्कूल प्रबंधक समेत आठ आरोपी वांछित

    69000 सहायक शिक्षक भर्ती में स्कूल प्रबंधक चंद्रमा यादव समेत 8 आरोपियों को एसटीएफ ने वांटेड कर दिया है। इनमें पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर कृष्ण लाल पटेल का साला और भतीजा भी शामिल है। दो अन्य सहयोगियों का नाम भी प्रकाश में आया है, जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि अभी तक एसटीएफ ने किसी भी फरार आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। प्रतापगढ़ निवासी सहायक शिक्षक भर्ती के अभ्वर्थी राहुल सिंह ने डॉक्टर कृष्ण लाल पटेल समेत 8 आरोपियों के खिलाफ सोरांव थाना में एफ आई आर दर्ज कराई थी। 
    पुलिस ने जांच के बाद अन्य आरोपियों के नाम का खुलासा करते हुए कुल 11 आरोपियों को जेल भेज दिया। लेकिन नामजद आरोपी माया पति दुबे को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। इस खुलासे पर बवाल मचने के बाद इस केस की विवेचना प्रयागगाज एसटीएफ को सौंप दी गई। एसटीएफ के लिए माया पति दुबे के साथ धूमनगंज का स्कूल प्रबंधक चंद्रमा यादव की गिरफ्तारी चुनौती बनी थी। एसटीएफ ने धूमनगंज के स्कूल प्रबंधक चंद्रमा यादव, भदोही का माया पति दुबे, प्रतापगढ़ का दुर्गेश सिंह, गंगापार का संदीप पटेल व जेल भेजे गए पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. कृष्ण का साला व भतीजा को वांटेड किया गया।
    Primary ka master | basic shiksha news | updatemart | basic shiksha | up basic news | basic shiksha parishad | basic news | primarykamaster| uptet primary ka master | update mart | Primary ka master com

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes