• Breaking News

    69000 सहायक शिक्षक भर्ती निरस्त करने के लिए पोस्टर वार

    प्रयागराज। 69000 शिक्षक भर्ती निरस्त करने के लिए अभ्यर्थियों की ओर से पोस्टर वार शुरू कर दिया गया है। शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ न्याय मोर्चा से जुड़े छात्रों ने भर्ती परीक्षा रद्द करने, सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर शहर पश्चिम में लगाकर लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू किए गया है। अभियान चलाने वालों ने पोस्टर के माध्यम से भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों को गिरफ़्तार करो, %भ्रष्टाचार के जिम्मेदार शिक्षा मंत्री इस्तीफ़ा दें की मांग की।
    न्याय मोर्चा उत्तर प्रदेश संयोजक सुनील मौर्य ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए मायापती दूबे व चंद्रमा यादव समेत तमाम आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके इन आरोपियों को ढूंढने में एसटीएफ नाकाम क्यों हो जा रही है. सरकार कानून का राज स्थापित करने की बात करती है लेकिन अभी तक 69000 शिक्षक भर्ती में भ्रष्टाचार के आरोपियों को गिरफ़्तार नहीं कर पायी। न्याय मोर्चा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई जांच व परीक्षा रद्द की मांग करते हुए जारी पोस्टर जिले में विभिन्न जगहों पर पोस्टर लगाकर लोगों को भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ लड़ाई में शामिल होने का आह्वाहन किया।
    Primary ka master | basic shiksha news | updatemart | basic shiksha | up basic news | basic shiksha parishad | basic news | primarykamaster| uptet primary ka master | update mart | Primary ka master com

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes