• Breaking News

    Primary Ka Master : मानव संपदा पोर्टल पर 31 तक न दर्ज हुआ शिक्षकों का ब्यौरा तो रुकेगा वेतन

    लखनऊ : बेसिक शिक्षा विभाग ने मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों व कर्मचारियों के सेवा विवरण की डेटा फी¨डग और अपलोड किए जा चुके डेटा के सत्यापन की समयसीमा को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने गुरुवार को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस बारे में निर्देश जारी करने के साथ चेताया है कि यदि 31 जुलाई तक सभी शिक्षकों का डेटा दर्ज नहीं हुआ और पहले अपलोड हो चुके डेटा का सत्यापन नहीं कराया गया तो इसके लिए शिक्षक के साथ संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी भी जिम्मेदार होंगे।
    बेसिक शिक्षा निदेशक ने कहा कि 31 जुलाई के बाद मानव संपदा पोर्टल लॉक हो जाएगा। जिन शिक्षकों का डेटा अपलोड या सत्यापित नहीं होगा, उनका और संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी का वेतन भुगतान नहीं होगा। शिक्षक के साथ खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भी अनुशासनिक कार्यवाही होगी। मानव संपदा पोर्टल पर शिक्षकों और शिक्षणोत्तर कर्मचारियों के सेवा विवरण को अपलोड करने के बारे में बेसिक शिक्षा विभाग को समयसीमा चौथी बार बढ़ानी पड़ी है। बेसिक शिक्षा निदेशक ने इस काम में ढिलाई पर नाराजगी जताई है।
    Primary ka master | basic shiksha news | updatemart | basic shiksha | up basic news | basic shiksha parishad | basic news | primarykamaster| uptet primary ka master | update mart | Primary ka master com

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes