• Breaking News

    Primary Ka Master : शहर भले ही छूट जाए, लेकिन पढ़ाई पर अब नहीं लगेगा ब्रेक: MHRD

    नई दिल्ली : लॉकडाउन के बीच बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और अपना काम-धंधा छोड़कर शहरों से पलायन कर गांवों में पहुंचे प्रवासी मजदूरों को किसी भी परेशानी से बचाने के लिए सरकार पूरी ताकत से जुटी है। इसी बीच मानव संसाधन विकास मंत्रलय ने उनके बच्चों की पढ़ाई पर ब्रेक न लगे, इसे लेकर अहम कदम उठाया है। इसके तहत जो बच्चा जहां है, अब उसे वहीं पढ़ाया जाएगा। इसके लिए मंत्रलय ने एक दिशा-निर्देश जारी कर सभी राज्यों से ऐसे बच्चों का डाटा जुटाने को कहा है।
    साथ ही निर्देश दिया है कि ऐसे बच्चों को बगैर किसी दस्तावेज यानी ट्रांसफर सर्टििफकेट (टीसी) के सिर्फ पहचान पत्र के आधार पर संबंधित कक्षाओं में प्रवेश दिया जाए।
    Primary ka master | basic shiksha news | updatemart | basic shiksha | up basic news | basic shiksha parishad | basic news | primarykamaster| uptet primary ka master | update mart | Primary ka master com

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes