• Breaking News

    Teachers Bharti : 20 हजार पदों की नई शिक्षक भर्ती का ऐलान जल्द , एलटी ग्रेड की तरह होगी शिक्षकों की नई भर्ती

    प्रदेश के एडेड माध्यमिक कालेजों के लिए इन दिनों प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) 2016 का चयन किया जा रहा है। इस भर्ती की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों को साक्षात्कार का सामना करना पड़ रहा है। अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में मिले अंकों के आधार पर हो रहा है। चयन बोर्ड जल्द ही नई भर्ती का विज्ञापन जारी करने की तैयारी में है। नई भर्ती में टीजीटी का चयन एलटी ग्रेड शिक्षकों की तरह ही होगा यानी लिखित परीक्षा में सफल होने वालों को साक्षात्कार नहीं देना होगा, बल्कि उनके चयन का आधार लिखित परीक्षा के अंक ही होंगे।
    प्रदेश के राजकीय माध्यमिक कालेजों में एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती 2018 का चयन हुआ है। उप्र लोकसेवा आयोग भर्ती के 15 विषयों में 13 की लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर चुका है। सभी का चयन लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर किया गया है। इसमें साक्षात्कार का प्राविधान नहीं रखा गया था। हालांकि चयनितों को अभी तक नियुक्ति नहीं मिल सकी है, उनके अभिलेखों का सत्यापन शिक्षा निदेशालय करा रहा है। अब इसी तर्ज पर अशासकीय सहायताप्राप्त माध्यमिक कालेजों के लिए टीजीटी का चयन होगा, वजह प्रदेश सरकार सहायक अध्यापकों की भर्ती में इंटरव्यू को खत्म कर चुकी है। चयन बोर्ड से आने वाली नई भर्ती में इसका अनुपालन कराया जाएगा। ज्ञात हो कि करीब 20 हजार पदों की नई भर्ती का ऐलान जल्द होने की उम्मीद है।

    चयन बोर्ड टीजीटी का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर कराएगा, जबकि प्रवक्ताओं के चयन में साक्षात्कार भी होगा। यानी मौजूदा समय में जिस तरह प्रवक्ता चयनित हो रहे हैं, ठीक वैसे ही चयन जारी रहेगा। अभ्यर्थी करीब एक साल से नई भर्ती के ऐलान का इंतजार कर रहे हैं। अधियाचन पिछले साल ही लिए जा चुके हैं, उसकी टॉस्क फोर्स से जांच भी कराई जा चुकी है। अब चयन बोर्ड की बैठक में भर्ती पर मुहर लगने का इंतजार किया जा रहा है।

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes