• Breaking News

    Varanasi:- बेसिक शिक्षा के छह बर्खास्त शिक्षकों से वसूले जाएंगे 2.67 करोड़ रुपये

    विभिन्‍न मामलों में बर्खास्त छह शिक्षकों से 2.67 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे। इस मामले में पहले चार शिक्षकों के खिलाफ पहले ही रिकवरी की नोटिस जारी हो चुकी है। शनिवार को दो और शिक्षकों के खिलाफ रिकवरी नोटिस जारी की गई। ये दूसरों के पैन नंबर और अभिलेख पर नौकरी कर रहे थे। इसमें सेवापुरी ब्लाक के अनुराग
    त्रिपाठी और चोलापुर ब्लाक के महात्मा यादव का नाम शामिल है। महात्मा यादव के नाम 72.69 लाख रुपये और अनुराग त्रिपाठी के खिलाफ 22.02 लाख रुपये की रिकवरी की नोटिस जारी की गई है। इससे पहले आगरा विश्वविद्यालय के फर्जीअंकपत्र के उपयोग के मामले में बर्खास्त की गई ममता सिंह के खिलाफ 42,20 लाख, किरनलता सिंह के खिलाफ, 43.52 लाख, रेनु सिंह के खिलाफ 45.94 और सरिता शर्मा के खिलाफ 40.96 लाख रुपये की रिकवरी नोटिस पहले ही जारी हो चुकी है।इस प्रकार सभी बर्खास्त शिक्षकों के विरुद्ध करीब 2.67 करोड़ रुपये की नोटिस वित्त एवं लेखा अधिकारी अनूप कुमार मिश्र की ओर से जारी की गई है। इस बाबत सूचना शासन को भी भेज दी गई है। वैसे बीएसए राकेश सिंह का कहना है कि सभी के खिलाफ एफ आई आर दर्ज है। नोटिस जारी होने की एक महीने के भीतर सभी को विभाग के खाते में धनराशि जमा करनी है ।उसके बाद विधिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।
    Primary ka master | basic shiksha news | updatemart | basic shiksha | up basic news | basic shiksha parishad | basic news | primarykamaster| uptet primary ka master | update mart | Primary ka master com 

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes