• Breaking News

    ग्राम पंचायत चुनाव : फरवरी या मार्च में हो सकते हैं पंचायत चुनाव

    लखनऊ : राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के जारी कार्यक्रम से साफ है कि अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले वर्ष फरवरी-मार्च में ही हो सकते हैं। इससे पूर्व राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। कार्यक्रम के अनुसार एक अक्टूबर से 12 नवंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना व सर्वेक्षण करेंगे, जबकि एक अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन भी किए जा सकेंगे। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को किया जाएगा।
    Primary ka master | basic shiksha news | updatemart | basic shiksha | up basic news | basic shiksha parishad | basic news | primarykamaster| uptet primary ka master | update mart | uptet help
    राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा रहेगी। यह आवेदन एक अक्टूबर से पांच नवंबर तक किए जाएंगे, जबकि आवेदन पत्रों की घर-घर जाकर जांच छह से 12 नवंबर तक होगी। मतदाता सूचियों को 13 नवंबर से पांच दिसंबर तक कंप्यूटरीकृत किया जाएगा। छह दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। उन्होंने बताया कि अनंतिम मतदाता सूचियों का निरीक्षण छह से 12 दिसंबर तक होगा। 29 दिसंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

    नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन, मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 29 दिसंबर को

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes