• Breaking News

    सभी विभाग भर्ती के प्रस्तावों का प्रमाण पत्र 10 तक भेजें, यूपी में 02 लाख से अधिक पदों पर होनी हैं भर्तियाँ

     सभी विभाग भर्ती के प्रस्तावों का प्रमाण पत्र 10 तक भेजें, यूपी में 02 लाख से अधिक पदों पर होनी हैं भर्तियाँ 

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक सभी विभागों को समूह क, खव ग के पदों पर भर्तियां अभियान चलाकर पूरी करानी है। इसके आधार पर विभागों को रिक्त पदों का ब्योरा आयोग और चयन बोर्डो को भर्ती के लिए भेजना है। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने विभागाध्यक्षों को पत्र भेजकर कहा है कि वे 10 अक्तूबर तक यह प्रमाण पत्र दें कि रिक्त पदों पर भर्ती का अधिचायन भेजा जा चुका है। 

    2 लाख से अधिक पदों पर होनी है भर्तीः प्रदेश के सरकारी विभागों में चयन वर्ष 2019-20 और 2020- 21 के रिक्त पदों के आधार पर भर्तियां की जानी हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभागों को रिक्त पदों पर भर्ती का अधियाचन लोकसेवा आयोग उत्तर प्रदेश, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के साथ चयन बोर्डों को भेजना है। अभियान चलाकर सभी भर्तियां छह माह के अंदर परी की जानी हैं। सरकारी विभागों में दो लाख से अधिक पद खाली बताए जा रहे हैं। राज्य सरकार चाहती है कि इन खाली पदों को विशेष अभियान के तहत भरा जाए।

    तय प्रारूप पर प्रमाण पत्र दें 
    मुख्य सविव ने सभी विभागाध्यक्षों को भेजे पत्र में कहा है कि शासकीय कार्यों का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण राज्य सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओ में है। इसके लिए विभाग में रिक्त पदों को यथाशीघ्र भरा जाना है। इसीलिए अपने - अपने विभागों में रिक्त पदों के अधियाचन भेजे जाने के संबंध में 10 अक्तूबर तक प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से भेज दें | इसमें बताना होगा कि उनके यहां अधियाचन योग्य रिक्त पदों की संख्या कितनी है और अधियाचन के लिए भेजे गए पदों की संख्या कितनी है। विभागाध्यक्षों प्रमाण पत्र देना होगा कि अधियाचन भेजा जा चुका है और किसी पद का अधिचायन भेजा जाना शेष नहीं बचा है।




    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes