UPTET हिंदी विषय प्रश्नोत्तरी
प्रश्न : प्राथमिक स्तर पर हिन्दी भाषा सिखाने के लिए सबसे अधिक जरूरी है
1. कक्षा में लिखित आकलन
2. भाषा शिक्षक का भाषा-ज्ञान
3. कक्षा में रंगीन पाठ्य-पुस्तकें
4. कक्षा में प्रिण्ट समृद्ध परिवेश
उत्तर : 4
प्रश्न : बच्चे बोल-चाल की भाषा का अनुभव लेकर विद्यालय आते हैं। इसका निहितार्थ है कि
1. बच्चों के भाषायी अनुभवों को कक्षा के बाहर रखा जाए
2. बच्चों को बोल-चाल की भाषा न सिखाई जाए
3. बच्चों की बोल-चाल की भाषा को सुधारा जाए
4. बच्चों के भाषायी अनुभवों का उचित प्रयोग किया जाए
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘मंजूर’ का समानार्थी शब्द है
1. अच्छा
2. पसन्द
3. प्रस्ताव
4. स्वीकार
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘कविताएँ सुनी-सुनाई जाएँ’ में क्रिया है
1. द्विकर्मक
2. सकर्मक
3. अकर्मक
4. प्रेरणार्थक
उत्तर : 1
प्रश्न. अंधे के हाथ बटेर लगना
1. अंधा भी लक्ष्य प्राप्त कर सकता है
2. अचानक कोई लाभ होना
3. बिना परिश्रम के सफलता मिल जाना
4. भाग्य से कोई वस्तु मिल जाना
उत्तर : 4
प्रश्न. आँख लगना
1. आशंका होना
2. मृत्यु होना
3. प्रेम होना
4. नींद आना
उत्तर : 4
प्रश्न. औंधी खोपड़ी
1. मूर्ख होना
2. इनमें से कोई नहीं
3. कुछ निर्णय न कर पाना
4. किंकर्त्तव्यविमूढ़ होना
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘देश आज रो रहा है।’ पंक्ति का आशय है
1. देश के नागरिक रो रहे हैं।
2. देश में बाढ़ आई है।
3. देश में शान्ति का वातावरण है।
4. देश में अशान्ति का वातावरण है।
उत्तर : 4
प्रश्न : द्वेष का शमन किया जा सकता है
1. धर्म द्वारा
2. प्रेम द्वारा
3. शासन द्वारा
4. नीति द्वारा
उत्तर : 2
प्रश्न : द्विभाषिकता और ……… उपलब्धियों का गहरा सकारात्मक सम्बन्ध पाया जाता है।
1. साहित्यिक
2. वैज्ञानिक
3. व्यावसायिक
4. विद्वत
उत्तर : 4
प्रश्न : ‘प्रागैतिहासिक’ में किस उपसर्ग का प्रयोग है?
1. प्रा
2. प्राक्
3. प्राग
4. प्रागैति
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘बहिष्कार’ का सन्धि-विच्छेद क्या है?
1. बहिः + कार
2. बहि: + ष्कार
3. बहिष् + अकार
4. बहिर् + कार
उत्तर : 1
प्रश्न : ‘वैदेही वनवास’ किसकी रचना है?
1. मैथिलीशरण गुप्त
2. अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’
3. रामधारी सिंह ‘दिनकर’
4. श्रीधर पाठक
उत्तर : 2
प्रश्न : ‘नि:स्वार्थ’ शब्द का उपयुक्त विपरीतार्थी शब्द है
1. परोपकारी
2. स्वार्थी
3. नि:स्वार्थी
4. परार्थी
उत्तर : 2
निर्देश : निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए निम्नलिखित छः प्रश्नों के सबसे उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प को चुनिए
विविध प्रान्त हैं अपनी-अपनी भाषा के अभिमानी हम,
पर इन सबसे पहले दुनियावालों हिन्दुस्तानी हम
रहन-सहन में, खान-पान में, भिन्न भले ही हों कितने,
इस मिट्टी को देते आए, मिल-जुलकर कुर्बानी हम
सदियों से कुचले लाखों तूफान हमने पद तल से,
आज झुके कुछ टकराकर तो कल लगते फिर जागे से।
अण्डमान से कश्मीर भले ही दूर दिखाई दे कितना,
पर हर प्रान्त जुड़ा है अपना अगणित कोमल धागों से।
जिस ओर बढ़ाए पग हमने, हो गई उधर भू नव मंगल।
आजाद वतन के बाशिंदे, हर चरण हमारा है बादल।।
प्रश्न : समास की दृष्टि से शेष से भिन्न पद है
1. मिलना-जुलना
2. रहन-सहन
3. अपनी-अपनी
4. खान-पान
उत्तर : 3
प्रश्न : समास की दृष्टि से शेष से भिन्न पद है
1. मिलना-जुलना
2. रहन-सहन
3. अपनी-अपनी
4. खान-पान
उत्तर : 3
प्रश्न : ‘सदियों से कुचले लाखों तूफान हमने पद तल से’ पंक्ति में ‘तूफान’ का भाव है
1. लड़ाइयाँ
2. कठिनाइयाँ
3. अधियाँ
4. आक्रमण
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘घ’ का उच्चारण स्थान कौन-सा है?
1. मूर्द्धा
2. कण्ठ
3. तालु
4. दन्त
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘क्ष’ वर्ण किसके योग से बना है?
1. क् +ष
2. क् +छ
3. क् + च
4. क् + श
उत्तर : 1
प्रश्न : भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में मुख्य अन्तर का आधार है
1. साक्षरता
2. भाषा-परिवेश
3. पाठ्य सामग्री
4. भाषा-आकलन
उत्तर : 2
प्रश्न. कान का कच्चा
1. कम सुनने वाला
2. बहरा
3. कोई बात सुनकर उसे पचा न सकने वाला
4. शीघ्र विश्वास कर लेने वाला
उत्तर : 4
प्रश्न. घाट-घाट का पानी पीना
1. मारा-मारा फिरना
2. शिक्षा ग्रहण करना
3. तीर्थयात्रा करना
4. अनुभवी होना
उत्तर : 4
प्रश्न. जहाँ बिना कारण के कार्य का होना पाया जाए वहाँ कौन सा अलंकार होता है ?
1. विशेषोक्ति
2. भ्रांतिमान
3. विरोधाभास
4. विभावना
उत्तर : 4
प्रश्न. ‘चिन्तामणि’ किसका निबन्ध संग्रह है?
1. बालमुकुन्द गुप्त
2. रामचन्द्र शुक्ल
3. हजारी प्रसाद द्विवेदी
4. श्यामसुन्दर दास
उत्तर : 2
प्रश्न. ‘काशी नागरी प्रचारिणी सभा’ की स्थापना किस वर्ष हुई?
1. 1893 ई.
2. 1903 ई.
3. 1900 ई.
4. 1905 ई.
उत्तर : 1
प्रश्न. ‘प्रेमसागर’ किसकी रचना है?
1. मुंशी सदा सुखलाल
2. सदल मिश्र
3. लल्लू लाल जी
4. रामप्रसाद निरंजनी
उत्तर : 3
प्रश्न : भाषा सीखने और भाषा अर्जित करने में मुख्य अन्तर का आधार है
1. साक्षरता
2. भाषा-परिवेश
3. पाठ्य सामग्री
4. भाषा-आकलन
उत्तर : 2
प्रश्न : शिक्षा-व्यवस्था गीत–कविता को किस दृष्टि से देखती है?
1. सम्पूरक के रूप में
2. बाधक के रूप में
3. साधक के रूप
4. सहयोगी के रूप में
उत्तर : 2
प्रश्न. हिन्दी के शब्दों का लिंग निर्धारण किसके आधार पर होता है?
1. प्रत्यय
2. संज्ञा
3. क्रिया
4. सर्वनाम
उत्तर : 3
प्रश्न. कारक के कितने भेद होते हैं?
1. सात
2. आठ
3. नौ
4. दस
उत्तर : 2
प्रश्न. व्युत्पत्ति के आधार पर संज्ञा के कितने भेद होते हैं?
1. तीन
2. चार
3. पाँच
4. छः
उत्तर : 3