• Breaking News

    नौ से 12 तक की कक्षाएं डीडी यूपी और स्वयंप्रभा चैनल पर

    लखनऊ : सूबे में अब यूपी बोर्ड की कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्रओं की कक्षाएं सोमवार से डीडी यूपी और स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित होंगी
    ऑनलाइन कक्षाओं में आ रही दिक्कतों के कारण शासन की ओर से यह व्यवस्था की गई है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षाएं दूरदर्शन उप्र तथा स्वयं प्रभा के चैनल-22 के माध्यम से वीडियो/वचरुअल कक्षाओं का संचालन होगा। कक्षा नौ और 11 के बच्चों की क्लास सुबह 11 से एक बजे तक और शाम 04:30 बजे से 06:30 बजे तक पुन: प्रसारित की जायेगी। 10वीं और 12वीं की कक्षाएं दूरदर्शन उप्र पर दोपहर एक बजे से दो बजे, 2.30 से तीन बजे, 03.30 बजे से शाम 05.00 बजे तक और 05.30 बजे से 06:30 बजे तक चलेंगी।

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes