• Breaking News

    छात्र-शिक्षक की संख्या का पता लगवा रहा निदेशालय, जल्द जारी होगा शिक्षक भर्ती का विज्ञप्ति

    प्रयागराज : अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कालेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद की भर्ती की प्रक्रिया जारी है। उच्च शिक्षा निदेशालय को प्रदेशभर के डिग्री कालेजों से 3900 पदों की रिक्तियों का ब्योरा मिला है।
    निदेशालय ब्योरे की नए सिरे से पड़ताल करवा रहा है। जिन कालेजों से रिक्तियों का ब्योरा आया है उनके छात्र व शिक्षक की संख्या का पता लगाया जा रहा है। जहां छात्र संख्या कम होगी वहां भर्ती नहीं की जाएगी। जहां छात्रों की संख्या अधिक होगी उन्हीं कालेजों में भर्ती कराई जाएगी। इसके तहत निदेशालय उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को अलग-अलग चरणों में अधियाचन भेजेगा। फिर आयोग उसी के अनुरूप भर्ती का विज्ञापन जारी करेगा।

    प्रदेश के एडेड डिग्री कालेजों में अलग-अलग विषय के 4500 पद खाली हैं। शासन ने निदेशालय को 3900 पदों की भर्ती का अधियाचन जारी करने की स्वीकृति दी है। निदेशालय से मिले अधियाचन के अनुरूप आयोग विज्ञापन संख्या 50 के तहत भर्ती निकालेगा। मौजूदा स्थिति को देखते हुए भर्ती का विज्ञापन कई चरणों में निकलने की उम्मीद है। इससे भर्ती प्रक्रिया कई महीनों तक चलेगी।
    Primary ka master | basic shiksha news | updatemart | basic shiksha | up basic news | basic shiksha parishad | basic news | primarykamaster| uptet primary ka master | update mart | uptet help

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes