• Breaking News

    प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था बदहाल: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

    लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। समाजवादी सरकार ने जो संरचनात्मक विकास के काम किए थे, भाजपा सरकार ने उनको आगे बढ़ाने के बजाय अवरोध पैदा करने का काम किया।
    आज शिक्षा जगत के सामने कई गंभीर चुनौतियां हैं, लेकिन भाजपा सरकार उनके हल निकालने की बजाय मनमाने निर्णय थोप रही है। अखिलेश ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण प्रदेश में मार्च से ही स्कूल-कॉलेज बंद है। वाईफाई सुविधा भी सुलभ नहीं है। प्रदेश में बिजली की हालत भी दयनीय है।

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes