• Breaking News

    उत्तर प्रदेश में अगले 3 महीने में लगभग तीन लाख लोगों को मिलेगी सरकारी नौकरी, इस संबंध में 21 को सीएम योगी करेंगे अहम बैठक

     प्रदेश सरकार अगले तीन महीनों में खाली पड़े लाखों सरकारी पदों पर भर्ती की बड़ी मुहिम शुरू करने जा रही है। करीब तीन लाख पदों पर भर्ती कर अगले साल मार्च तक चयनित युवाओं को नौकरी का नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।

    primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet


    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उच्च अधिकारियों की बैठक में यह ऐलान किया। उन्होंने अब विभागों,भर्ती बोर्डों व चयन आयोगों को इसी हिसाब से आगे काम करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक तीन लाख भर्तियां पारदर्शी व निष्पक्ष तरीके से हुईं हैं। इसी तरह आगे पारदर्शी तरीके से भर्तियां कराई जाएं। उन्होंने मुख्य सचिव समेत सभी अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिवों को एक सपताह में खाली पदों का ब्योरा देने को कहा है। मुख्यमंत्री ने बाद में ट्वीट कर कहा, चयन प्रक्रिया में शुचिता व पारदर्शिता हमारी नीति है और इसे प्रत्येक दशा में सुनिश्चित किया जाएगा।

    21 को बुलाई अहम बैठक
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 सितंबर को लोकभवन में अहम बैठक बुलाई है। इसमें लोकसेवा आयोग, अधीनस्थ चयन सेवा आयोग, पुलिस भर्ती बोर्ड व अन्य चयन भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष बुलाए गए हैं। असल में पांच साल संविदा पर सरकारी नौकरी के प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया के बाद विपक्षी दलों ने युवाओं में बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बनाया है। गुरुवार को इस मुद्दे पर प्रदेश भर में विरोधी दलों ने आंदोलन किया। इस बीच योगी सरकार ने अपनी भर्ती प्रक्रिया को और तेज करने का निर्णय लिया है।


    नौकरियों का हाल
    - 2018 में 68500 शिक्षक भर्ती में लगभग 45 हजार शिक्षकों को मिली नौकरी

    - दिसम्बर 2019 में शुरू हुई 69000 शिक्षक भर्ती का मामला कट्ऑफ अंक विवाद में न्यायालय में विचाराधीन है। इसमें लिखित परीक्षा हो चुकी है और लगभग डेढ़ साल बाद मई, 2020 में इसका रिजल्ट भी जारी कर दिया गया। 1,46,060 अभ्यर्थी इसमें सफल हुए। लेकिन अब भी कटऑफ अंकों को लेकर शिक्षामित्रों के लिए 37339 पदों को होल्ड करने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिए हैं। राज्य सरकार ने पुनर्विचार याचिका डाली है।

    -माध्यमिक शिक्षा में 2018 एलटी ग्रेड के 10768 पदों में से लगभग 50 फीसदी ही भरे, प्रक्रिया अब भी गतिमान

    - सहायताप्राप्त स्कूलों में 18 से 20 हजार पद खाली, नहीं शुरू हो सकी भर्ती

    सरकार ने 2017 से भरे गए पदों का दिया ब्यौरा :

    विभाग  पद
    परिवार कल्याण समूह ख, ग, घ  8556
    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन  28622
    प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षा  365
    उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  16708
    बेसिक शिक्षा विभाग  54706
    पुलिस विभाग  137253
    सहकारिता विभाग   726
    लोक सेवा आयोग                26103
    चिकित्सा शिक्षा विभाग           1112
    माध्यमिक शिक्षा         14000
    वित्त विभाग                           614
    उच्च शिक्षा विभाग                  4615
    नगर विकास                        700
    कुल भर्तियां                           294080
    यहां भर्ती प्रक्रिया चल रही : 

    पुलिस विभाग 16629
    बेसिक शिक्षा                69000
    कुल भर्ती                 294080
    प्रक्रियाधीन                      85629
    यूपीएसएसएससी प्रक्रियाधीन 5000
    इन विभागों में पद खाली :

    राजस्व विभाग लेखपाल व अन्य 9000
    स्वास्थ्य                               5300
    परिवहन निगम      10,056
    आवास विकास                             200
    पीडब्ल्यूडी                         3210
    वाणिज्य कर                430

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes