• Breaking News

    टीवी से हो रही पढ़ाई की निगरानी करेंगे शिक्षक, प्रत्येक शनिवार को महत्वपूर्ण विषयों के वीडियो होंगे पुन: प्रसारित

    प्रयागराज : कोरोना संक्रमण के चलते माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पठन-पाठन हो रहा है। पूरे प्रदेश में केंद्रीकृत व्यवस्था लागू करते हुए ई-ज्ञान गंगा के जरिए माध्यमिक विद्यालयों को वचरुअल स्कूल में बदल दिया गया है।
    कक्षा नौ से 12 तक के लिए दूरदर्शन उत्तर प्रदेश व स्वयं प्रभा चैनल पर सोमवार से शुक्रवार तक प्रसारण किया जा रहा है। इसकी समय सारिणी भी प्रत्येक सप्ताह जारी की जा रही है। हर शनिवार महत्वपूर्ण विषयों के वीडियो पुन: प्रसारित होंगे। सभी विद्यार्थी और शिक्षक व्यवस्थित ढंग से पठन-पाठन कर रहे हैं या नहीं इसकी निगरानी की भी व्यवस्था की गई है। पर्यवेक्षण के लिए ब्लाक स्तर पर नोडल प्रधानाचार्य बनाए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने बताया कि प्रति 10-12 विद्यालय पर कुल 84 नोडल प्रधानाचार्य नामित हैं। सभी को निर्देशित किया गया है कि वे पठन-पाठन की साप्ताहिक समीक्षात्मक रिपोर्ट उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त निगरानी के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके प्रभारी केके त्रिपाठी हैं, जो नियमित रूप से फीडबैंक देंगे कि शिक्षक और विद्यार्थी कार्यक्रमों में रुचि ले रहे या नहीं।

    ’>>ई-ज्ञान गंगा के जरिए वचरुअल हुए माध्यमिक विद्यालय, कंट्रोल रूम बना

    ’>>प्रत्येक शनिवार को महत्वपूर्ण विषयों के वीडियो होंगे पुन: प्रसारित

    प्रसारण का समय

    दूरदर्शन पर विद्यार्थी दोपहर एक बजे से दो बजे तक, 2:30 से तीन बजे तक, शाम 3:30 से पांच बजे, 5:30 से 6:30 तक पढ़ सकते हैं। कक्षा नौ व 11 के लिए स्वयं प्रभा चैनल-22 पर पूर्वाह्न् 11 बजे से दोपहर एक बजे, शाम 4:30 से 6:30 तक पढ़ाई होगी।

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes