• Breaking News

    UP Police SI : यूपी पुलिस में दरोगा के 9534 पदों पर होगी सीधी भर्ती

    लखनऊ। प्रदेश पुलिस का बेड़ा और मजबूत किया जा रहा है। दिसंबर से जनवरी के बीच दरोगा के 9534 पदों पर सीधी भर्ती की तैयारी है। पहले 6130 पदों पर भर्ती होनी थी। इनमें सिविल के सब इंस्पेक्टर के 5623, के प्लाटून कमांडर के 484 व अग्निशमन सेवा में 23 पद थे। इन्हें बढ़ाकर 9534 कर दिया गया है। पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड के अध्यक्ष आरके विश्वकर्मा के अनुसार लिखित परीक्षा के आयोजन के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। शेष
    औपचारिकताएं शुरू की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की वजह से समय लग गया। स्थितियों को देखते हुए परीक्षा की तिथि तय की जाएगी। इसके अलावा पुलिस में एएसआई (मिनिस्टीरियल ) के 1300 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी प्रक्रिया भी दिसंबर से जनवरी के बीच पूरी की जाएगी। ब्यूरो

    UPTET

    शिक्षक भर्ती

    Study Notes